दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 109.56 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 41,130.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 53.60 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के बाद 12,154.30 के स्तर पर बंद हुआ। यह इस महीने का सर्वोच्च स्तर है।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को इंफ्राटेल, यूपीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, यस बैंक, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, टाटा स्टील, एसबीआई और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, मारुति, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, रियल्टी, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
41,121.80 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स
सेंसेक्स और निफ्टी आज अपने सर्वोच्च स्तर पर खुले थे। सेंसेक्स 101.19 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 41,121.80 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 27.30 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 12,128 के स्तर पर खुला था।
बुधवार को 41,020.61 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 199.31 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के बाद 41,020.61 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 63 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के बाद 12,100.70 के स्तर पर बंद हुआ था।