मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नया मुकाम हासिल किया है। गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ के पार चला गया है। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली यह भारत की पहली कंपनी बन गई है। पिछले हफ्ते कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9.50 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर चला गया था।
आरआईएल के शेयर में आया उछाल
गुरुवार सुबह करीब 10:35 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1575.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसमें 5.80 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त आई। पिछले कारोबारी दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,569.85 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 1,572.65 के स्तर पर खुला था।
दूसरे स्थान पर टीसीएस
रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर सबसे अधिक है। टीसीएस की बाजार हैसियत 7.81 लाख करोड़ है।
18 अक्तूबर को कंपनी ने नौ लाख करोड़ के मार्केट कैप को छुआ था। इस तरह करीब एक महीने में रिलायंस ने अपने बाजार पूंजीकरण में एक लाख करोड़ का इजाफा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहीं पिछले साल अगस्त में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिकॉर्ड बनाया था जब कंपनी का बाजार पूंजीकरण पहली बार आठ लाख करोड़ के पार गया था।
पिछले 33 महीने में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण छह लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।
| समय |
बाजार पूंजीकरण (रुपये में) |
| फरवरी 2017 |
चार लाख करोड़ |
| जुलाई 2017 |
पांच लाख करोड़ |
| अक्तूबर 2017 |
छह लाख करोड़ |
| जुलाई 2018 |
सात लाख करोड़ |
| अगस्त 2018 |
आठ लाख करोड़ |
| अक्तूबर 2019 |
नौ लाख करोड़ |
| नवंबर 2019 |
10 लाख करोड़ |
ये हैं बाजार पूंजीकरण के लिहाज से भारत की शीर्ष 10 कंपनियां
| स्थान |
कंपनी |
बाजार पूंजीकरण (रुपये में) |
| 1. |
रिलायंस इंडस्ट्रीज |
10 लाख करोड़ |
| 2. |
टीसीएस |
7.81 लाख करोड़ |
| 3. |
एचडीएफसी बैंक |
6.96 लाख करोड़ |
| 4. |
हिंदुस्तान यूनिलीवर |
4.50 लाख करोड़ |
| 5. |
एचडीएफसी |
चार लाख करोड़ |
| 6. |
आईसीआईसीआई बैंक |
3.33 लाख करोड़ |
| 7. |
भारतीय स्टेट बैंक |
3.10 लाख करोड़ |
| 8. |
कोटक महिंद्रा बैंक |
3.08 लाख करोड़ |
| 9. |
आईटीसी |
3.03 लाख करोड़ |
| 10. |
इंफोसिस |
2.95 लाख करोड़ |