फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी दिखी कमजोरी

Wed, 21 Jun 2017 09:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
मंगलवार की तरह बुधवार को भी शेयर बाजार में कमजोर मांग के चलते बीएसई का सेंसेक्स 50 अंक गिरकर खुला। वहीं एनएसई के निफ्टी में भी कमजोरी देखी गई और यह भी 9625 अंक पर खुला।मंगलवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 14.04 अंक की गिरावट आई थी और यह 0.04 फीसदी गिरकर 31,297.53 पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के सूचकांक में भी कल के कारोबार में गिरावट आई थी और यह 4.05 अंक या 0.04 फीसदी गिरकर 9,653.50 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी गिरकर 23,630 के नीचे फिसल गया है। हालांकि एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स और रियल्टी शेयरों में खरीदारी आई है। मिडकैप शेयरों में पेज इंडस्ट्रीज, टाइटन, एमआरपीएल, पेट्रोनेट एलएनजी और जिंदल स्टील 1.7-0.9 फीसदी तक लुढ़के हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में एबीबी इंडिया, बर्जर पेंट्स, ब्लू डार्ट, कंटेनर कॉर्प और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज 2.6-1 फीसदी तक उछले हैं।
विज्ञापन
स्मॉलकैप शेयरों में सियाराम सिल्क, रत्नमणि मेटल, स्टील एक्सचेंज, जीओसीएल कॉर्प और केसर टर्मिनल्स 3.4-2.4 फीसदी तक टूटे हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में मोनेट इस्पात, एम्टेक ऑटो, नेल्को, आर सिस्टम्स और भूषण स्टील 8.7-6.9 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें