फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#GSTeffect: सेंसेक्स में दिखी 234 अंकों की बढ़त, एफएमसीजी स्टॉक्स में दिखी मजबूती

Mon, 03 Jul 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
शेयर मार्केट में आया तगड़ा उछाल
विज्ञापन
जीएसटी के लागू होने के बाद पहली बार खुले बाजारों में तेज शुरुआत देखने को मिली। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी काफी मजबूती के साथ  क्रमशः 234 और 67 अंकों पर खुले। बीएसई का सेंसेक्स 31156 और निफ्टी 67 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
विज्ञापन


एफएमसीजी स्टॉक में हो रही भारी खरीदारी के साथ सेंसेक्स  के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त देखी गई।बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी तक की तेजी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी तक मजबूत हुआ है।

एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। वहीं निफ्टी के एफएमसीजी इंडेक्स में 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली।  लेकिन बैंकिंग शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली और यह 0.1 फीसदी गिरकर 23200 के आसपास नजर आ रहा है। ऑटो, आईटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 पैसे की गिरावट के साथ खुला रुपया
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की गिरावट के साथ 64.65 के स्तर पर खुला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें