फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी बाजारों में तेजी का दिखा असर, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़कर खुले

Thu, 29 Jun 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी और एशियाई बाजारों में मजबूती से हुए कारोबार के कारण गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में इसका असर देखने को मिला और सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 77 अंक बढ़कर 30,911 अंक पर और निफ्टी 32 अंक ऊपर 9523 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन


रुपये में मजूबत शुरुआत
वहीं, बुधवार के मुकाबले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूत शुरुआत हुई।  डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 64.46 के स्तर पर खुला है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में कल कमजोरी देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 2 पैसे की कमजोरी के साथ 64.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिनपर होगी बाजार की नजर।
विज्ञापन


इन शेयरों पर रहेगी प्रमुख नजर 
जिन शेयरों पर आज प्रमुख नजर रहेगी उनमें आईजीएल, शिवा सीमेंट, माइंडट्री, सुप्रीम इंफ्रा, जिंदल ड्रिलिंग/अबान ऑफशोर/डॉल्फिन ऑफशोर और फोर्टिस हेल्थकेयर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें