फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में तेजी बरकरार, 33600 के पार पहुंचा सेंसेक्स

Wed, 29 Nov 2017 10:29 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
बुधवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन में शेयर मार्केट एक बार फिर से तेजी से खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही में बढ़त देखने को मिली। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन


सेंसेक्स 50 अंकों की तेजी के साथ 33600 के पार पहुंच गया। एनएसई के निफ्टी में 19 अंकों की तेजी देखने को मिली और यह 10389 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। दिग्गज शेयरों में कोल इंडिया, जी एंटरटेनमेंट, सिप्ला, एनटीपीसी, ओएनजीसी और इंफोसिस 1.6 फीसदी तक बढ़े हैं।  

मिडकैप शेयरों में एल्केम लैब, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, बीईएल, राजेश एक्सपोर्ट्स और आदित्य बिड़ला फैशन 1.3 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में कोलते-पाटिल, दि बाइक हॉस्पिटैलिटी, बटरफ्लाय, आईएलएंडएफएस इंजीनियरिंग और एवरेस्ट इंडस्ट्रीज 4.9 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये में 5 पैसे की कमजोरी
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 64.46 के स्तर पर खुला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें