फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार की कमजोरी के साथ शुरुआत, निफ्टी 11900 के पार

Wed, 13 Nov 2019 09:46 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार में बुधवार को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन कमजोरी के साथ शुरुआत देखने को मिली। हालांकि बाद में बाजार में रिकवरी देखने को मिली। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रहा है। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.21 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

विज्ञापन


 सेंसेक्स 10.68 अंकों की बढ़त के साथ 40,355.76 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी करीब 10 अंकों की मजबूती के साथ 11922.85 के आसपास कारोबार कर रहा है। आईटी शेयरों को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.01 फीसदी की मामूली कमजोरी दिखा रहा है।

29 पैसे टूटकर 71.75 पर खुला रुपया

रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 29 पैसे की कमजोरी के साथ 71.75 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.46 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें