फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते भर बाद शेयर बाजार में थमी तेजी, बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Thu, 25 Jan 2018 04:51 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

शेयर बाजार में पिछले एक हफ्ते से जारी तेजी गुरुवार को हफ्ते के आखिरी दिन थम गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी ने 11,009.2 तक गोता लगाया था जबकि सेंसेक्स 35,823.35 तक लुढ़क गया था। अंत में निफ्टी 11,050 के ऊपर बंद हुआ है जबकि सेंसेक्स भी 36,000 के पार टिकने में कामयाब रहा है।

विज्ञापन


हैवीवेट शेयरों एसबीआई, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचयूएल में कमजोरी से बाजार पर दबाव बना है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली थमती नजर नहीं आ रही है।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.75 फीसदी गिरकर 17,841 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 21,456 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी की कमजोरी के साथ 19,342 के स्तर पर बंद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें