सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार को शहरी सीमा में पड़ने वाले हाईवे पर शराब बेचने की अनुमित दिए जाने के बाद शेयर बाजार में गुरुवार को इसका अच्छा असर देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में इन कंपनियों के शेयर चढ़ने से बढ़त देखने को मिली।
विज्ञापन
पढ़ें- अब शहरों से गुजरने वाली सड़कों के किनारे मिलेगी शराब
सेंसेक्स 105 अंक बढ़कर के 31673 पर खुला और वहीं निफ्टी में 29 अंकों की तेजी देखने को मिली और ये 9881 के स्तर पर खुला।
बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, ऑयल एंड गैस और रियल्टी शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी 0.2 फीसदी गिरकर 24,270 के नीचे फिसल गया है। हालांकि आईटी, एफएमसीजी, मेटल और फार्मा शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है।