फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंकों तक चढ़ा, निफ्टी 16700 के करीब

Fri, 22 Jul 2022 10:00 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में जेएसडब्ल्यू एनर्जी में छह प्रतिशत जबकि यस बैंक के शेयरों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बैंकिंग के शेयरों में अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल बाजार से अच्छे संकेतों के बाद भारतीय बाजार तेजी के साथ खुले हैं। सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की बढ़त दिख रही है। फिलहाल सेंसेक्स 55971.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं, निफ्टी में भी लगभग लगभग 85 से 90 अंकों की मजबूती देखने को मिल रही है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी 16695 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले, गुरुवार को अमेरिकी बाजार ने तेजी की हैट्रिक लगाई है। 

इस दौरान डाओ जोंस 150 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ है, जबकि Nasdaq में 1.4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। SGX Nifty भी हरियाली के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, गुरुवार को FIIs ने नकद में 1799 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
विज्ञापन


DIIs ने गुरुवार को नकद में 312 करोड़ रुपए की बिकवाली की। शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में जेएसडब्ल्यू एनर्जी में छह प्रतिशत जबकि यस बैंक के शेयरों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

बात अगर रुपये की करें तो शुक्रवार के शुुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति थोड़ी सुधरती दिख रही है। रुपया फिलहाल 79.9150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें