फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरियाली बरकरार, सेंसेक्स 284 अंक ऊपर, निफ्टी 16600 के पार पहुंचा

Thu, 21 Jul 2022 04:02 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शेयर बाजार में गुरुवार (21 जुलाई) को फार्मा सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर  हरे निशान में कारोबार करते दिखे। इस दौरान पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस, केपिटल गुड्स और ऊर्जा सेक्टर के शेयरों में एक से दो प्रतिशत तक का उछाल देखा गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन कमजोर शुरुआत के बावजूद रिकवरी दिखी। बाजार की शुरुआत भले ही लाल निशान में हुई पर लगातार पांचवें दिन बाजार हरे निशान में बंद होने में सफल रहा। 

विज्ञापन


गुरुवार को सेंसेक्स 284.42 अंक चढ़कर 55681.95 अंकों पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 84.40 अंक चढ़कर 16605.25 अंकों पर बंद हुआ। बाजार में Tata Comm के शेयरों में 11% जबकि इंडसइंड बैंक के शेयरों में आठ प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। 

शेयर बाजार में फार्मा सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर गुरुवार को हरे निशान में कारोबार करते दिखे। पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस, केपिटल गुड्स और ऊर्जा सेक्टर के शेयरों में एक से दो प्रतिशत तक का उछाल देखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें