फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरियाली लौटी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 17150 के पार पहुंचा

Wed, 15 Mar 2023 09:47 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शेयर  बाजार में हरियाली लौटी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 17150 के पार पहुंचा 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार के दिन हरे निशान में कारोबार की शुरुआत हुई। दो दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में 500 अंकों तक चढ़ा। वहीं निफ्टी भी 17150 के पार पहुंच गया है। फिलहाल सेंसेक्स 461.17 (0.80%) की बढ़त के साथ 58,361.36 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं निफ्टी 132.80 (0.78%) अंकों की बढ़त के साथ 17,176.10 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इंडसइंड बैंक और मारुति सुजुकि के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की बढ़त दिखी है।

विज्ञापन


# बुधवार के शुरुआती कारोबारी सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 

# पीएसयू बैंकिंग, आईटी, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में दिखी तेजी

विज्ञापन

बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार की तेजी में पीएसयू बैंकिंग स्टॉक, आईटी, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है। वहीं, निफ्टी में मारुति, अदानी एंटरप्राइजेज और एशियन पेंट्स के शेयर 2-2% की मजबूती के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 82.30 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें