हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में लाल निशान पर कारोबार हो रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 300 अंकों तक फिसला वहीं निफ्टी कमजोर होकर 19450 के नीचे पहुंच गया। हालांकि, निचले स्तरों पर बाजार में खरीदारी दिखी। वीकली एक्सपायरी के दिन 9 बजकर 44 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 106.76 (0.16%) अंकों की गिरावट के साथ 65,676.02 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 36.30 (0.19%) अंक फिसलकर 19,490.25 अंकों पर ट्रेड करता दिखा।
वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

टेमासेक महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1200 करोड़ रुपये का निवेश करेगा
वैश्विक निवेश फर्म टेमासेक होल्डिंग्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बाध्यकारी समझौते को निष्पादित किया है, जिसके तहत महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी सहायक कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड में 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश के परिणामस्वरूप टेमासेक के पास महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल में 1.49-2.97% हिस्सेदारी होगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि टेमासेक 80,580 करोड़ रुपये के मूल्यांकन (Valuation) पर अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय प्रिफरेंस शेयरों की सदस्यता लेकर इस धन का निवेश करेगी।
अदाणी एंटरप्राइजेज ने जारी किए नतीजे, PAT 469 करोड़ रुपये से बढ़कर 674 करोड़ रुपये हुआ
अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का PAT सालाना आधार पर 469 करोड़ रुपये से बढ़कर 674 करोड़ रुपये हो गया। वहीं जून तिमाही में कंपनी का राजस्व 25,438 करोड़ रहा।
अदाणी पावर के PAT में 83.3% की वृद्धि
Q1 FY24 में अदाणी पावर का राजस्व सालाना आधार पर 16.8% बढ़कर 18,109 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का EBITDA 41.5% उछलकर 10,618 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जबकि PAT 83.3% की वृद्धि के साथ 8,759 करोड़ हो गया।