फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी में भी कमजोर शुरुआत

Thu, 20 Jul 2023 09:48 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद बाजार में भारी बिकवाली दिखी है। इस दौरान सेंसेक्स 150 अंकों तक लुढ़क गया है। निफ्टी भी 19800 से फिसल गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने गुरुवार को एक विशेष सत्र में कारोबार शुरू किया, जिसका उद्देश्य जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर मूल्य को निर्धारित करना था।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सपाट शुरुआत हुई। गुरुवार को सेंसेक्स में लगभग 23 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। निफ्टी में भी सुस्ती के साथ कारोबार शुरू हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 40.68 (0.06%) अंक फिसलकर 67,056.76 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 14.90 (0.08%) टूटकर 19,818.25 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिखा। कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद बाजार में भारी बिकवाली दिखी है। इस दौरान सेंसेक्स 150 अंकों तक लुढ़क गया है। निफ्टी भी 19800 से फिसल गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने गुरुवार को एक विशेष सत्र में कारोबार शुरू किया, जिसका उद्देश्य जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर मूल्य को निर्धारित करना था। बता दें कि जियो फाइनेंस का रिलायंस इंडस्ट्रीज से डिमर्जर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें