भारतीय शेयर बाजार लगातार पांचवे दिन बढ़त के साथ रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स सेंसेक्स 302 अंक उछलकर 67097 के उच्चतम स्तर पर हुआ बंद हुआ जबकि निफ्टी पहली बार 19,800 के पार पहुुंचा और 83.90 (0.42%) अंकों की बढ़त के साथ 19,833.15 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

आरबीआई ने यूपी के बैंक का लाइसेंस किया रद्द
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि उसने पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाओं की कमी का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश स्थित यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि इसके परिणामस्वरूप बैंक का कारोबार बुधवार को बंद होने के समय से बंद हो जाएगा।