# फेडरल रिजर्व के फैसले पर टिकी बाजार की नजर
इससे पहले वैश्विक बाजार में डाओ जोन्स में 11 अंकों की मामूली कमजोरी दर्ज दिखी। एसएंडपी 500 में 0.40 फीसदी और टेक कंपनियों आधारित इंडेक्स Nasdaq में 0.76 फीसदी की गिरावट देखी गई। इस दौरान बाजार की नजर फेडरल रिजर्व की तरफ से जारी होने वाली मिनट्स पर बनी रही। उससे पहले निवेशक असमंजस में नजर आ रहे हैं। 2022 में अमेरिकी बाजार का प्रदर्शन 2008 के बाद सबसे कमजोर रहा। इसका सबसे बड़ा कारण फेडरल रिजर्व की तरफ से इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी ही है। डॉलर इंडेक्स 104.36 पर है। क्रूड के भाव में चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 82 डॉलर प्रति बैरल के नीचे लुढ़क गया।