फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Updates: शेयर बाजार में राहत लौटी; सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा, निफ्टी 24200 के करीब

Tue, 05 Nov 2024 09:39 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में आधा करोबारी सत्र बीतने के बाद गजब की तेजी आई। दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर सेंसेक्स 607.45 (0.77%) अंकों की बढ़त के साथ 79,389.69 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 187.25 (0.78%) अंक चढ़कर 24,182.60 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में शुरुआती झटकों के बाद अचानक खरीदारी लौट आई है। मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में आधा करोबारी सत्र बीतने के बाद गजब की तेजी आई ये सूचकांक हरे निशान पर पहुंच गए। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स 1000 अंकों तक उछल गया।

विज्ञापन


दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर सेंसेक्स 607.45 (0.77%) अंकों की बढ़त के साथ 79,389.69 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 187.25 (0.78%) अंक चढ़कर 24,182.60 पर पहुंच गया। शेयर बाजार में आई इस तेजी में सबसे बड़ा योगदान बैंकिंग सेक्टर के शेयरों का रहा। एचडीएफसी बैंक के शेयर में करीब ढाई फीसदी तक मजबूत हुए हैं। दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी 1.50 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार करते दिखे। 

इससे पहले, बाजार में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट दिखी। सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स  18.91 (0.02%) अंक गिरकर 78,782.12 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 13.25  अंक फिसलकर 24,008.60 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और फेडरल रिजर्व की ब्याज दर के फैसले से पहले विदेशी फंडों की निरंतर निकासी और निवेशकों की सतर्क धारणा के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट आई।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 326.58 अंक गिरकर 78,455.66 पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 86.7 अंक गिरकर 23,908.65 पर आ गया। रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 84.13 रुपये पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर में सबसे ज्यादा गिरावट रही। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, मारुति और सन फार्मा लाभ में रहे।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 4,329.79 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। एशियाई बाजारों में, टोकियो, शंघाई और हांगकांग में सकारात्मक रुख रहा, जबकि सियोल में गिरावट रही। सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, "अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होने के कारण वैश्विक स्तर पर निवेशक बाजार में अस्थिरता बढ़ने की आशंका जता रहे हैं..." वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत बढ़कर 75.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख विकास जैन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और इस सप्ताह के अंत में होने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय से पहले निवेशक सतर्क बने हुए हैं।

सोमवार को बीएसई का बेंचमार्क सूचकांक 941.88 अंक या 1.18 प्रतिशत गिरकर 78,782.24 पर बंद हुआ, जो 6 अगस्त के बाद का सबसे निचला स्तर है। निफ्टी 309 अंक या 1.27 प्रतिशत गिरकर 23,995.35 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें