फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: नई ऊंचाइयों पर बाजार, जानिए हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कैसा है सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Fri, 27 Sep 2024 09:50 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सुबह 9 बजकर 22  मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 34 अंक या 0.05% बढ़कर 85,870 पर कारोबार करता दिखा वहीं। निफ्टी50 11 अंक या 0.04% बढ़कर 26,227 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान, सेंसेक्स 86,000 अंक तक पहुंचने से सिर्फ 130 अंक दूर रहा।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू बेंचमार्क सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी50, शुक्रवार को लगातार सातवें सत्र में नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। हालांकि बाजार आईटी शेयरों से मिली शुरुआती बढ़त वित्तीय शेयरों में गिरावट के कारण गंवा बैठा। सुबह 9 बजकर 22  मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 34 अंक या 0.05% बढ़कर 85,870 पर कारोबार करता दिखा वहीं। निफ्टी50 11 अंक या 0.04% बढ़कर 26,227 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान, सेंसेक्स 86,000 अंक तक पहुंचने से सिर्फ 130 अंक दूर रहा।

फेड की ओर से ब्याज दरों कटौती के बाद बाजार में तेजी जारी

पिछले बुधवार को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में की गई महत्वपूर्ण कटौती के बाद से निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स में क्रमशः 3.3% और 3.5% की वृद्धि आई। इससे भारत जैसे उभरते बाजारों में विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पिछले छह दिनों में 15,098 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं, जो ब्याज दरों में कटौती से पहले के छह सत्रों की तुलना में 13,452 करोड़ रुपये अधिक है।

इस हफ्ते सेंसेक्स में कैसा रहा कारोबार?

बीते हफ्ते में कैसी रही निफ्टी50 की चाल?

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और सन फार्मा बढ़त के साथ खुले, जबकि पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एमएंडएम और एचडीएफसी बैंक गिरावट के साथ खुले। आईटी कंपनियां, जिनका इंडेक्स के प्रमुख क्षेत्रों में दूसरा सबसे बड़ा योगदान रहता और जो अपने राजस्व का एक बड़ा हिस्सा अमेरिकी ग्राहकों से प्राप्त करती हैं, 3.6% तक मजबूत हुईं। यह वृद्धि एक्सेंचर की ओर से अपनी एआई सेवाओं की मजबूत मांग के कारण उम्मीद से बेहतर तिमाही आय की जानकारी देने के बाद आई। 

रेलटेल के शेयर 4% तक मजबूत हुए

चीन की ओर से आक्रामक आर्थिक प्रोत्साहन उपायों की घोषणा के बाद निफ्टी मेटल में 1% की वृद्धि दर्ज की गई, और इस सूचकांक ने अपनी बढ़त का सिलसिला बरकरार रखा। नेशनल एल्युमीनियम, वेदांता और हिंडाल्को इंडेक्स से सबसे अधिक लाभ कमाने वाले शेयर रहे। एकल शेयरों में, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर 4% तक चढ़े। कंपनी ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्प की एक परियोजना 42.91 करोड़ रुपये मूल्य की सबसे कम बोली लगाकर हासिल की है।

एफआईआई और डीआईआई की खरीदारी से बाजार में मजबूती

इनगवर्न रिसर्च सर्विसेज के संस्थापक और एमडी श्रीराम सुब्रमण्यन ने कहा, "मजबूत एफपीआई और डीआईआई खरीद के कारण बाजार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। लार्ज कैप बहुत उत्साहित हैं और आगे भी बढ़ने के लिए तैयार हैं।"

वैश्विक बाजार में भी दिखा सकारात्मक रुख

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में, हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक ने बढ़त हासिल की, जो कारोबारी सत्र के दौरान 2.5 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया। क्षेत्र के अन्य सूचकांकों में सपाट चाल दिखी, जिसमें जापान का निक्केई225 0.10 प्रतिशत बढ़ा, ताइवान का सूचकांक 0.4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.04 प्रतिशत नीचे रहा। अमेरिकी बाजारों में, गुरुवार को मामूली बढ़त देखी गई। एसएंडपी 500 में 0.40 प्रतिशत की वृद्धि हुई और नैस्डैक 0.60 प्रतिशत मजबूत हुआ। यूरोपीय बाजारों में, फ्रांस का सीएसी सूचकांक 2.2 प्रतिशत से अधिक बढ़ा, और मजबूत तेजी के साथ बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें