फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोरी; सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 22450 के नीचे

Tue, 21 May 2024 10:03 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: घरेलू सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 218.11 अंक गिरकर 73,787.83 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 97.45 अंक फिसलकर 22,404.55 अंक पर रहा।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई बाजारों के कमजोर रुझानों और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच घरेलू सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 218.11 अंक गिरकर 73,787.83 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 97.45 अंक फिसलकर 22,404.55 अंक पर रहा।

विज्ञापन


सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ। टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी आई।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शनिवार को विशेष सत्र के दौरान बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 92.95 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें