फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM on Market: 'चार जून के बाद बाजार में बनेंगे नए कीर्तिमान', पीएम बोले- 10 साल में 25000 से 75000 पर पहुंचे

Mon, 20 May 2024 05:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM on Market: प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीटीवी के साथ एक बातचीत में विपक्ष की आलोचना को खारिज करते हुए नौकरी पैदा करने के मामले में अपनी सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड का बचाव किया। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में निवेश करने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर बाजार के प्रदर्शन पर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद भारतीय बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। पीएम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में उनके कार्यकाल के दौरान शेयर बाजार (सेंसेक्स) 25000 से 75000 के स्तर पर पहुंच गया। चुनावी नतीजों के बाद इसमें और तेजी आएगी। बाजार में इतना उछाल आएगा कि इसके प्रतिभागी थक जाएंगे। लोकसभा चुनावों के परिणाम 4 जून को आने हैं। 

विज्ञापन


प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीटीवी के साथ एक बातचीत में विपक्ष की आलोचना को खारिज करते हुए नौकरी पैदा करने के मामले में अपनी सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड का बचाव किया। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में निवेश करने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब उनकी सरकार ने सत्ता संभाली थी तब बाजार सेंसेक्स 25,000 पर था और वर्तमान में 75,000 के स्तर पर है। उन्होंने कहा, "सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) बैंकों पर एक नज़र डालें; उनका शेयर बाजार मूल्यांकन बढ़ रहा है।" पीएम मोदी ने कहा कि शेयर बाजार को संचालित करने वाले प्रोग्रामर 4 जून को बाजार में आए एक्शन से थक जाएंगे। इसलिए इंतजार करें और देखें।
विज्ञापन


20 मई, 2024 (सोमवार) के आम चुनाव के पांचवें चरण का मतदान हुआ। लोकसभा की 49 सीटों पर वोट डाले गए। ये सीटें छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में हैं।

बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र ऐसे राज्य हैं जहां पांचवें चरण के तहत वोट डाले गए। लोकसभा चुनाव के सात चरणों में पहले चार में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को मतदान हो चुका है। छठे चरण की वोटिंग 25 मई को होनी है। वहीं, सातवें चरण का मतदान 2 जून को निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें