फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में दिसंबर की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स 250 अंक उछला, निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर

Fri, 01 Dec 2023 10:10 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 271 अंक या 0.41% बढ़कर 67,260 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 90 अंकों या 0.44% की तेजी के साथ 20,223 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में दिसंबर महीने की धमाकेदार शुरुआत हुई है। सितंबर तिमाही में अनुमानों से अधिक आर्थिक वृद्धि, वैश्विक ब्याज दर परिदृश्य में बदलाव की उम्मीद बढ़ने और एग्जिट पोल के नतीजों से आम चुनाव के बाद राजनीतिक स्थिरता का संकेत मिलने से शुक्रवार को निफ्टी 50 नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 271 अंक या 0.41% बढ़कर 67,260 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 90 अंकों या 0.44% की तेजी के साथ 20,223 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। 

सितंबर तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.6% रही, जो भारतीय रिजर्व बैंक के 6.5% के अनुमान से अधिक है। इस बीच, विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मामूली बढ़त में दिखी, दूसरी ओर  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आगे दिख रही है।

दिसंबर महीने के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

शुक्रवार को विप्रो, टाइटन, एचसीएल टेक और इंफोसिस को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान पर खुले। इस बीच, सेक्टोरल मोर्चे पर, निफ्टी रियल्टी 2% से अधिक और निफ्टी पीएसयू बैंक 0.75% बढ़ गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, फाइनेंशियल, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल और फार्मा में तेजी रही। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.66% की वृद्धि हुई, जबकि स्मॉलकैप 100 में 0.7% की वृद्धि दिखी।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


स्मॉलकैप फर्म आईटीडी सीमेंटेशन ने आंध्र प्रदेश में 500 मेगावाट हाइडल पावर के सिविल और हाइड्रोमैकेनिकल कार्यों के लिए लगभग 1001 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल हासिल किया इसके बाद कंपनी के शेयरों में 13% की वृद्धि दिखी। वहीं दूसरी ओर, थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड में प्रमोटर फेयरब्रिज कैपिटल की ओर से शेयरों की बिक्री की पेशकश के बाद कंपनी के शेयर पांच प्रतिशत टूटकर खुले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें