फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा, निफ्टी 19450 के करीब

Tue, 22 Aug 2023 09:53 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा, निफ्टी 19450 के करीब
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई। मंगलवार को सेंसेक्स लगभग 50 अंकों की बढ़त के साथ खुला, हालांकि उसके बाद बाजार में खरीदारी दिखी और यह 100 अंकों तक उछला। निफ्टी भी इस दौरान 19400 के लेवल के ऊपर कारोबार करता दिखा। सुबह नौ बजकर 41 मिनट पर सेंसेक्स 91.28 (0.14%) अंक उछलकर 65,307.37 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 42.90 (0.22%) अंक मजबूत होकर 19,436.50 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबारी सेशन में अदाणी पावर के शेयरों में पांच प्रतिशत की बढ़त जबकि जियो फाइनेंशियल के शेयरों में पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार को शुरुआती कारोबारी सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

एलआईसी ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में 6.660% हिस्सेदारी हासिल की

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज की अलग हुई वित्तीय इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में 6.660 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। बीमा कंपनी ने कहा कि गैर-बैंकिंग वित्तीय इकाई के डीमर्जर के माध्यम से किए गए अधिग्रहण की लागत कंपनी के 19 जुलाई के नोटिस के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिमर्जन से पूर्व की लागत का 4.68 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें