फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Market Update: हफ्ते के पहले करोबारी दिन बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 267 अंक उछला, निफ्टी 19400 के करीब

Mon, 21 Aug 2023 10:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Update: सीमित दायरे में कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 267.43 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,216.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 387.16 अंक या  0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 65,335.82 अंक पर पहुंचा।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच इन्फोसिस, आईटीसी और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी से सोमवार को सेंसेक्स 267 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

विज्ञापन

   
सीमित दायरे में कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 267.43 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,216.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 387.16 अंक या  0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 65,335.82 अंक पर पहुंचा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 83.45 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,393.60. अंक पर बंद हुआ।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, "बाजार ने सप्ताह की शुरुआत तेजी के साथ की और करीब आधा प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।  शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी में ज्यादातर सत्र सकारात्मक रुख रहा, लेकिन अंत में मुनाफावसूली में कुछ गिरावट आई।" सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस के शेयर 2.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहे। 
विज्ञापन


इसके अलावे पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, नेस्ले, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती दिखी। रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

इस बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज की वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ।   बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.87 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 0.71 प्रतिशत चढ़ा।

एनसीएलटी ने जेट एयरवेज मामले में जालान-कालरॉक की अर्जी पर रखा फैसला सुरक्षित 

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने दिवालिया हो चुकी एयरलाइन जेट एयरवेज के कर्जदाताओं को भुगतान करने के लिए अधिक समय देने की जालान-कालरॉक गठजोड़ की अर्जी पर सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया।

जेट एयरवेज के लिए चलाई गई कर्ज समाधान प्रक्रिया के दौरान जालान-कालरॉक गठजोड़ को सफल बोलीकर्ता घोषित किया गया था। यह एयरलाइन भारी कर्ज के बोझ तले दबने के बाद अप्रैल, 2019 से ही बंद पड़ी हुई है।

इस गठजोड़ को 31 अगस्त तक एयरलाइन के कर्जदाताओं को 350 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। लेकिन इसने भुगतान के लिए मोहलत दिए जाने का अनुरोध करने वाली याचिका एनसीएलएटी में दायर की थी।

अपीलीय न्यायाधिकरण के तीन-सदस्यीय पीठ ने याचिका पर सुनवाई करने के बाद कहा कि वह अगले सोमवार यानी 28 अगस्त को इस पर अपना फैसला सुनाएगी। इस दौरान संबंधित पक्ष उसके समक्ष तीन दिनों में लिखित दलील पेश कर सकते हैं।

एनसीएलएटी गठजोड़ की उस अर्जी पर भी फैसला करेगा कि 350 करोड़ रुपये के भुगतान के हिस्से के रूप में 150 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को भी शामिल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें