फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bonus Market Update: कमजोर शुरुआत के बाद निचले स्तरों से 900 अंक संभला सेंसेक्स, जानिए बाजार का हाल

Wed, 21 Jan 2026 09:15 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1065.71 अंक गिरकर 82,180.47 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 353.00 अंक गिरकर 25,232.50 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार का हाल - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान पर खुला। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने, वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी निधियों की लगातार निकासी से निवेशकों की भावनाएं हिल जाने के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,050 अंक से अधिक यानी करीब 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ इंट्रा-डे में 81,124.45 के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी 50 ने भी अहम तकनीकी स्तर तोड़ दिए। सूचकांक ने अपना 200-डे डीईएमए (डेली एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज), जो करीब 25,150 के स्तर पर था, नीचे की ओर तोड़ते हुए इंट्रा-डे में 24,919.80 के स्तर को छू लिया।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 385.82 अंक गिरकर 81,794.65 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 91.5 अंक गिरकर 25,141 पर पहुंच गया।

रुपया 31 पैसे गिरकर अपने निचले स्तर पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 31 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर 91.28 पर पहुंच गया, जिसका कारण डॉलर की स्थिर मांग और वैश्विक स्तर पर सतर्कता का माहौल था।
 

ये भी पढ़ें: Global Share Markets: ट्रंप की टैरिफ नीति से सहमे वैश्विक बाजार, वॉल स्ट्रीट में तीन महीने की सबसे बड़ी गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक और इंफोसिस पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। वहीं, इटरनल, सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन और टाटा स्टील लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं।

एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट 

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक नीचे दर्ज किए गए, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक मामूली रूप से ऊपर कारोबार कर रहा था।

ट्रंप के टैरिफ बयान से वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यूरोप पर नए टैरिफ लगाने की धमकी के बाद मंगलवार को वॉल स्ट्रीट में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों में बढ़ी अनिश्चितता के चलते तीनों प्रमुख अमेरिकी शेयर सूचकांक तीन महीनों के सबसे बड़े नुकसान के साथ बंद हुए।

एसएंडपी 500 में 2.06% की गिरावट आई, नैस्डैक कंपोजिट 2.39% लुढ़का। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 870.74 अंक या 1.76% गिरकर 48,488.59 पर स्थिर हुआ। इस गिरावट ने बाजार में नई अस्थिरता की आशंकाओं को बढ़ा दिया है।

ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, "अमेरिकी शेयर बाजार रात भर में भारी गिरावट के साथ बंद हुए, एसएंडपी 500 में 2 प्रतिशत और नैस्डैक में लगभग 2.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो अक्तूबर के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध कर रहे कुछ यूरोपीय देशों पर टैरिफ की धमकी बढ़ाने के बाद व्यापार युद्ध की चिंताओं के फिर से उभरने से वैश्विक बिकवाली शुरू हुई, जिसमें प्रस्तावित शुल्क फरवरी में 10 प्रतिशत से बढ़कर जून तक 25 प्रतिशत हो जाएगा।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी टैरिफ की नई धमकियों के साथ-साथ विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली से बाजार की भावना पर भारी दबाव बना हुआ है।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 64.19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत गिरकर 64.19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। विदेशी बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच बुधवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें 30 रुपये गिरकर 5,487 रुपये प्रति बैरल हो गईं।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 2,938.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,665.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,065.71 अंक या 1.28 प्रतिशत गिरकर 82,180.47 पर बंद हुआ। निफ्टी 353 अंक या 1.38 प्रतिशत गिरकर 25,232.50 पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें