घरेलू बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 1,122.66 अंक यानी 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत टूटकर 24,480.50 के स्तर पर बंद हुआ था।
शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सबसे निचले स्तर से उबरते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 48 पैसे बढ़कर 91.57 पर कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक तेजी से बढ़ा और 10 प्रतिशत उछल गया। जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी बाजारों ने पिछले सत्र का समापन मजबूती के साथ किया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ तेजी से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो कुछ सहायक बाहरी संकेत प्रदान करता है।
ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 83.73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 2.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 83.73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 8,752.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,068.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बुधवार को सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ, लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत गिरकर 24,480.50 पर बंद हुआ, लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई।