फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: काेरोना के खतरे से बाजार सहमा, सेंसेक्स 625 अंक टूटा, निफ्टी 18000 से नीचे

Fri, 23 Dec 2022 11:01 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स बेंचमार्क 625 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 60200 के लेवल पर खुला। वहीं, निफ्टी बेंचमार्क भी पिछले दिनों की मजबूती गंवाते हुए 18000 के लेवल से नीचे पहुंच गया। यह 150 अंकों की गिरावट के साथ 18 हजार के नीचे 17977 पर खुला।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने जुड़ी खबरों के बीच शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स बेंचमार्क 625 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 60200 के लेवल पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बेंचमार्क भी पिछले दिनों की मजबूती गंवाते हुए 18000 के लेवल से नीचे पहुंच गया है। निफ्टी 150 अंकों की गिरावट के साथ 18 हजार के नीचे 17977 पर खुला। वहीं, बैंक निफ्टी 457 अंकों की गिरावट के साथ 41951 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में महज चार शेयर ही हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए।

विज्ञापन

 
# शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

# शुरुआती कारोबार में बाजार के प्रमुख इंडेक्सों का कैसा है प्रदर्शन

# शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी के टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर्स

विज्ञापन

# डॉलर  के मुकाबले रुपया मामूली रूप से कमजोर होकर खुला
 

रुपया शुक्रवार के दिन डॉलर के मुकाबले 0.05% कमजोर होकर 82.8000 रुपये के लेवल पर खुला। इससे पिदले दिन यह 82.7625 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें