फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, 18 महीने की बड़ी गिरावट के साथ खुला रुपया

Wed, 27 Jun 2018 10:11 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शेयर बाजार में सपाट शुरुआत देखने को मिली। वहीं रुपया 18 महीने की सबसे बड़ी कमजोरी के बाद खुला। वहीं तेल कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 5 अंक गिरकर 35,485 के स्तर पर और निफ्टी 15 अंक यानि 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 10,754 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


तेल, बैंकिंग शेयरों में दिखी बड़ी गिरावट
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में बीपीसीएल, आईओसी, एचपीसीएल, एनटीपीसी, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक 3.6-0.8 फीसदी तक गिरे हैं। मिडकैप शेयरों में अदानी एंटरप्राइजेज, यूनाइटेड ब्रुअरीज, एमएंडएम फाइनेंशियल और यूनियन बैंक 2-1.2 फीसदी तक लुढ़के हैं। 

68 के पार हुआ रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटकर 68.43 के स्तर पर खुला है। मंगलवार को भी रुपये में कमजोरी आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे कमजोर होकर 68.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें