फरवरी के दूसरे हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली और सेंसेक्स 247 अंकों की तेजी के साथ खुला। वहीं निफ्टी 68 अंकों के उछाल के साथ 10523.60 अंकों पर खुला। वहीं रुपये में भी 11 पैसों की मजबूती देखी गई।
Sensex up by 247.44 points, currently at 34,253.20; Nifty up by 68.65 points, currently at 10,523.60
निफ्टी में अगले दो दिन रहेगा उछाल
मौजूदा समय में निफ्टी में उछाल देखने को मिल रहा है। आज के सत्र में निफ्टी के लिए 10400 के स्तर पर अहम सपोर्ट बना हुआ है। आनेवाले 2 दिनों में निफ्टी में 10540-10600 के स्तर देखने को मिल सकते है। लिहाजा निफ्टी में 10400 के स्टॉपलॉस के साथ 10540-10600 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।