फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 180 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,850 के करीब

Wed, 04 Nov 2020 09:41 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : self
विज्ञापन

अमेरिकी में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से पहले आईटी शेयरों में तेजी के बल पर प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 180 अंक से ज्यादा चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 183.86 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 40,444.99 पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन



इसी तरह 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 49.50 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 11,863.00 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की तेजी इंफोसिस में हुई। इसके अलावा सनफार्मा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, और आईटीसी में गिरावट हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 503.55 अंक या 1.27 प्रतिशत बढ़कर 40,261.13 पर, जबकि निफ्टी 144.35 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 11,813.50 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 2,274.40 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसबीच अन्य एशियाई बाजारों में उल्लेखनीय बढ़त देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.56 प्रतिशत बढ़कर 40.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें