फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

Fri, 16 Apr 2021 10:07 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हफ्ते के पांचवें दिन हरे निशान पर कारोबार कर रहा है बाजार। सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त। सेंसेक्स में 135 अंक तो निफ्टा में 18 अंको की बढ़त।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार हरे निशान के साथ खुला। बीएसई इंडेक्स सेंसेक्स में करीब 0.25 फीसदी यानी कि 135 अंकों की बढ़त है तो वहीं निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 18.15 अंकों की बढ़त के साथ हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को सेसेक्स उतार-चढ़ाव के बीच 48,803 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 76 अंकों की बढ़त के साथ 14,581 पर बंद हुआ था। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 15 लाख के पार चली गई है और बीते 24 घंटे में 1,100 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 

हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 21 अंकों की बढ़त के साथ 28,786 पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपॉजिट इंडेक्स भी 7 अंक की गिरावट के साथ 3,406 पर आ गया। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स चार अंकों की मामूली गिरावट के साथ 3,189 पर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में 18 अंकों की गिरावट दिखी और वो 7,299 पर पहुंच गया। इसके अलावा जापान का निक्केई इंडेक्स 47 अंकों की बढ़त के साथ 29,690 पर कारोबार कर रहा है। वहीं गुरुवार को अमेरिका के बाजारों में हरियाली देखने को मिली। डाउ जोंस 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 305.10 अंक ऊपर चढ़कर 34,036 पर बंद हुआ।

वहीं नैस्डेक 1.31 फीसदी बढ़त के साथ 180.92 अंक ऊपर 14,038 पर बंद हुआ था। इसी तरह फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। बता दें कि भारत के शेयर बाजार पर कोरोना के दैनिक मामलों का असर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें