फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 108 अंक ऊपर, निफ्टी में भी तेजी

Tue, 13 Apr 2021 09:17 AM IST
कुमार संभव बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 100 अंक नीचे 47780 के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी 50 अंक नीचे 14260 के स्तर पर था।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने निवेशक चिंतित हैं, जिसके चलते सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 108.15 अंकों की तेजी के साथ 47,991.53 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.1 अंक की बढ़त के साथ 14,364.90 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान ऐसा था मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 100 अंक नीचे 47780 के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी 50 अंक नीचे 14260 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन बाजार में बिकवाली रही और साल 2021 की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1707.94 अंक यानी 3.44 फीसदी नीचे 47883.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 524.05 अंक यानी 3.53 फीसदी की गिरावट के साथ 14310.80 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों के आठ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए।

शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 154.89 अंक यानी 0.31 फीसदी नीचे 49591.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 38.95 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 14834.85 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


2020-21 में निवेशकों की संपत्ति में 90.82 लाख करोड़ की भारी वृद्धि
घरेलू शेयर बाजार में शेयरों का भाव बढ़ने से निवेशकों की संपत्ति में वित्त वर्ष 2020-21 में 90,82,057.95 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इस दौरान बीएसई 30 सेंसेक्स में 68 फीसदी की वृद्धि हुई। इस अभूतपूर्व तेजी के दौर में सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी लाभ में रहा। कोविड-19 महामारी की वजह से आर्थिक जगत में विभिन्न व्यवधानों और अनिश्चितताओं के बावजूद स्थानीय शेयर बाजार जबरदस्त तेजी में रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें