फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट, डॉलर के मुकाबले 21 पैसे टूटा रुपया

Fri, 10 Jul 2020 04:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 143.36 अंक नीचे 36594.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.42 फीसदी गिरकर 45.40 अंक नीचे 10768.05 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे टूटा
घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका के चलते भारतीय रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 21 पैसे टूटकर 75.20 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के रुख में मजबूती से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा। 

प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आंकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 फीसदी बढ़कर 96.7910 पर आ गया। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया पिछले दिन के बंद भाव 74.99 के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 75.16 के स्तर पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान रुपया 75.33 के निचले स्तर पर आ गया और अंत में 21 पैसे टूटकर 75.20 पर बंद हुआ। इस बीच वैश्विक कच्चे तेल का ब्रेंट वायदा भाव 1.79 फीसदी गिरकर 41.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस, सन फार्मा, ब्रिटानिया, टीसीएस, भारती एयरटेल, कोल इंडिया, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, गेल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, इंफ्राटेल, टाइटन, एसबीआई, अडाणी पोर्ट्स और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, पीएसयू बैंक, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक और ऑटो शामिल हैं। 

लाल निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 125.22 अंक यानी 0.34 फीसदी नीचे 36612.47 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.36 फीसदी यानी 39.05 अंकों की गिरावट के साथ 10774.40 के स्तर पर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ 408.68 अंक ऊपर 36737.69 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.01 फीसदी उछलकर 107.70 अंक ऊपर 10813.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें