फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: शेयर बाजार: आज सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में मामूली गिरावट, तो निफ्टी में तेजी

Tue, 25 May 2021 03:38 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 14.37 अंक यानी 0.03 फीसदी नीचे 50637.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10.75 अंक यानी 0.07 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 15208.45 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 14.37 अंक यानी 0.03 फीसदी नीचे 50637.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.75 अंक यानी 0.07 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 15208.45 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,807.93 अंक यानी 3.70 फीसदी मजबूत हुआ। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इचर मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, ब्रिटानिया, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफस रिलायंस, एक्सिस बैंक और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

बीएसई ने हासिल की थी महत्वपूर्ण उपलब्धि
प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने सोमवार को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उसके मंच पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार को पहली बार 3,000 अरब डॉलर पहुंच गया था। दो दशक से भी कम समय में शेयर बाजार 125 अरब डॉलर से 3,000 अरब डॉलर का मुकाम हासिल किया। कारोबार समाप्त होने पर बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,18,94,202.30 करोड़ रुपये (3,000 अरब डॉलर) रहा। कारोबार के दौरान, बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 219 लाख करोड़ रुपये के ऊपर निकल गया था। मार्च 2002 में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 125 अरब डॉलर था जो तीन साल से अधिक समय में अगस्त 2005 में 500 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा था। महामारी की चिंता के बावजूद बाजार पूंजीकरण 16 दिसंबर 2020 को 2500 अरब डॉलर पहुंचा। सोमवार को यह केवल 159 दिन में 3000 अरब डॉलर के स्तर को प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन


हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 252.64 अंकों (0.50 फीसदी) की तेजी के साथ 50904.54 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 84.20 अंक (0.55 फीसदी) ऊपर 15281.90 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त देखी गई और यह हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 111.42 अंक यानी 0.22 फीसदी ऊपर 50651.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 22.40 अंक यानी 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 15197.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें