फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: बाजार में गिरावट, 300 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 16450 पर हुआ बंद

Fri, 20 Aug 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 300.17 अंकों (0.54 फीसदी) की गिरावट के साथ 55,329.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 118.35 अंकों (0.71 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,450.50 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 300.17 अंकों (0.54 फीसदी) की गिरावट के साथ 55,329.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 118.35 अंकों (0.71 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,450.50 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 फीसदी का उछाल आया। कल मुहर्रम के पर्व पर शेयर बाजार बंद था। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद बजाज फाइनेंस, ब्रिटानिया, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, फार्मा, आईटी, फाइनेंस सर्विस, ऑटो, मेटल, रियल्टी, बैंक, मीडिया और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
पिछले सप्ताह देश के शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में 1,60,408.24 करोड़ रुपये की बढ़त आई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस को नुकसान हुआ। मौजूदा समय में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर है। उसके बाद क्रमश: टीसीएएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 581.19 अंक (1.04 फीसदी) नीचे 55048.30 के स्तर पर खुला। निफ्टी 174.30 अंकों (1.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 16394.50 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत उच्चतम स्तर पर हुई। लेकिन बाद में बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 162.78 अंकों (0.29 फीसदी) की गिरावट के साथ 55,629.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 45.75 अंकों (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,568.85 के स्तर पर बंद हुआ था। कल कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 56,118.57 और निफ्टी ने 16,701.85 का रिकॉर्ड बनाया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें