फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली: आज शेयर बाजार में नहीं कर सकेंगे कारोबार, कमोडिटी व फॉरेक्स मार्केट भी बंद

Mon, 29 Mar 2021 09:27 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : facebook: @NationalStockExchange
विज्ञापन

29 मार्च 2021 को होली के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद है। यानी आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE ) में कारोबार नहीं हो रहा है। 30 मार्च को फिर से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा। सप्ताह के आखिर में यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी है, इसलिए घरेलू शेयर बाजार में इस हफ्ते सिर्फ तीन सत्रों में ही कारोबार होगा।

विज्ञापन


कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद
देशभर में आज होली का पर्व मनाया जा रहा है। होली के दिन कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद हैं। मेटल और बुलियन समेत होल सेल कमोडिटी मार्केट में कारोबार नहीं हो रहा है। साथ ही कमोडिटी फ्यूचर में भी कोई कारोबार नहीं हो रहा है। मंगलवार से इन बाजारों में सामान्य तरीके से कामकाज शुरू हो जाएगा।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 487.40 अंकों (1.01 फीसदी) की बढ़त के साथ 48,927.52 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 152.90 अंक यानी 1.07 फीसदी ऊपर 14,477.80 के स्तर पर खुला था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बढ़त साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
शुक्रवार को शेयर बाजार में दिनभर तेजी रही। सेंसेक्स 568.38 अंक यानी 1.17 फीसदी ऊपर 49008.50 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 182.40 अंक यानी 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ 14507.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल 1,07,566.64 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसमें से आधा नुकसान अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 फीसदी टूट गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
देश के शेयर बाजार पर इस सप्ताह भी कोरोना का साया बना रहेगा। निवेशकों की नजर आगे जारी होने वाले ऑटो की बिक्री के आंकड़ों और अमेरिकी बांड बाजार के रुख पर बनी रहेगी। वहीं, प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का भी बाजार पर असर देखने को मिलेगा। विश्लेषकों के अनुसार, शेयर बाजार में इस सप्ताह भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। विदेशी बाजारों से मिलने वाले संकेतों से घरेलू शेयर बाजार की चाल तय होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें