फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर बाजार में दिखी गिरावट, रुपया 72.47 पर

Mon, 17 Sep 2018 10:26 AM IST
बिजनेस डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
सोमवार को शेयर बाजार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई तोहफा नहीं दिया है। आज शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। रुपए एक बार फिर कमजोरी और ट्रेड वार की चिंता से सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर खुले। सेंसेक्स सुबह 37,754.82, निफ्टी 11,404.20 पर खुला।
विज्ञापन


वहीं बैंकिंग, एफएमसीज, रियल्टी, मेटल शेयरों में कमजोरी से बाजार में गिरावट बढ़ गई जिससे सेंसेक्स 335.82 अंकों से ज्यादा फिसल गया। वहीं निफ्टी 11415 के करीब आ गया। इससे पहले, सेंसेक्स 63 अंकों की गिरावट 38,028 के स्तर पर वहीं निफ्टी 99.30 अंक टूटकर 11,415.90 के स्तर पर खुला।

रुपया में बड़ी गिरावट, 67 पैसा टूटकर 72.47 प्रति डॉलर पर खुला

रुपए की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया  72. 47 पर पहुंच गया है।  इससे पहले, शुक्रवार को रुपया 34 पैसे की बढ़त के साथ 71.85 के स्तर पर बंद हुआ था।  कारोबार के दौरान रुपया एक समय 60 पैसे की मजबूती के साथ 71.58 रुपए तक चढ़ा, लेकिन बाद में इसमें फिर गिरावट आई। हालांकि कारोबार के अंत में रुपया बढ़त के साथ ही बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें