शुक्रवार को घरेलू बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार देखने को मिला। शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में अच्छी बढ़त दिखाई दी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स में शुक्रवार को 124.49 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 0.39 प्रतिशत बढ़कर 32,028.89 के स्तर पर बंद हुआ है।
दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने भी आज के कारोबार में बढ़त बनाई और यह 41.95 अंक या 0.42 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9,915.25 पर बंद हुआ।
#Sensex rallies 124.49 pts to end at 32,028.89; #Nifty gains 41.95 pts to close at 9,915.25.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2017
मालूम हो कि कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 50.95 अंक की गिरावट आई थी और यह 0.16 प्रतिशत गिरकर 31,904.40 पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक में भी गुरुवार के कारोबार में गिरावट आई थी और यह 26.30 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 9,873.30 पर बंद हुआ था।