बुधवार को एशियाई मार्केट में दिख रही गिरावट के चलते घरेलू मार्केट में भी सुस्ती दिखाई दी, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 63 अंक बढ़कर 31,273 अंक पर और निफ्टी 6 अंक की बढ़त के साथ 9620 के स्तर पर खुला।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.25 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तक उछला है।
बैंकिंग, ऑटो, फार्मा, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.2 फीसदी बढ़कर 23,261 के स्तर पर नजर आ रहा है। हालांकि आईटी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में बिकवाली आई है।
वहीं रुपये में मंगलवार के मुकाबले मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपये 3 पैसे बढ़कर 64.70 के स्तर पर खुला।