फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

109 अंक बढ़कर खुलने के बाद टूटा बाजार, सेंसेक्स 12 अंक गिरा

Tue, 04 Jul 2017 05:47 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
मंगलवार को शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स 109 अंकों की मजबूती के साथ खुला लेकिन शाम को 13 अंक गिरकर बंद हो गया। वहीं निफ्टी भी 9600 के पार पहुंचकर खुला तो शाम को 9613 पर बंद हो गया। 
विज्ञापन


डकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी तक बढ़ा, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.4 फीसदी की मजबूती आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी तक उछला है।  मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 50 अंक यानि 0.3 फीसदी गिरकर 14759 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी तक की कमजोरी आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट होकर 15567 के स्तर पर बंद हुआ है। 
विज्ञापन


बैंकिंग, ऑटो, मेटल, फार्मा, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 23,340 के ऊपर पहुंच गया है। हालांकि एफएमसीजी और आईटी शेयरों में हल्की बिकवाली आई है।
विज्ञापन


रुपए 8 पैसे बढ़कर 64.80 पर खुला 
मंगलवार को रुपए की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 64.80 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें