फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

364 अंक गिरा सेंसेक्स, 89 अंक लुढ़क कर बंद हुआ निफ्टी, गिरावट के लिए ITC बना प्रमुख कारण

Tue, 18 Jul 2017 05:08 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी गिरावट - फोटो : ani
विज्ञापन
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के लिए सबसे बुरा दिन रहा जब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही हाल की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। 300 अंक की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स शाम को 364 अंकों की गिरावट के साथ 31711 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


इस हिसाब से यह 32 हजार के अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे चला गया। आज के कारोबार में निफ्टी ने 9792 तक गोता लगाया और अंत में निफ्टी  9830 के करीब बंद हुआ है। 

ITC ने लगाया शेयर मार्केट की तेजी पर ब्रेक
आईटीसी ने बाजार की तेजी पर जोरदार ब्रेक लगा दिया। सिगरेट पर सेस बढ़ने की वजह से आईटीसी का शेयर 15 फीसदी तक लुढ़का। इसके अलावा तमाम तंबाकू शेयरों का भी धुंआ निकलता हुआ दिखा।
विज्ञापन


सिगरेट की लंबाई के हिसाब से सेस लगाए जाने से मंगलवार को आईटीसी के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ स्टॉक 2 महीने के निचले स्तर 277 रुपए पर पहुंच गया। स्टॉक में गिरावट से एक दिन में कंपनी का मार्केट कैप 45,000 करोड़ रुपए घट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें