सोमवार को अच्छी शुरुआत मिलने के बाद मंगलवार को शेयर बाजार स्थिति को संभाल नहीं पाया और सेंसेक्स में 300 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी में भी 9800 के स्तर पर वापस आ गया जो कि सोमवार को 10 हजार के करीब पहुंच गया था।
आईटीसी में जोरदार गिरावट से एफएमसीजी शेयरों में जबर्दस्त बिकवाली दिख रही है। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 7.5 फीसदी तक लुढ़का है। इसके अलावा रियल्टी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स में बिकवाली हावी हुई है।
रुपये में दिखी मजबूत शुरुआत
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन रुपए की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 64.32 के स्तर पर खुला। वहीं सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 64.35 के स्तर पर बंद हुआ था।