फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रोजन बम के टेस्ट करने से गिरा शेयर मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी कमजोर शुरुआत

Mon, 04 Sep 2017 10:46 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : self
विज्ञापन
उत्तर कोरिया द्वारा रविवार को हाइड्रोजन बम का टेस्ट करने से सोमवार को पहले दिन शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली। विश्व और एशियाई बाजारों में दिखी कमजोरी का असर घरेलू मार्केट में भी देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में हल्की कमजोरी देखने को मिली। 
विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 31855 पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10 अंकों की गिरावट के साथ 9964 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। 

दिग्गज शेयरों की सुस्ती के साथ ही स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी दिख रही। स्मॉलकैप शेयरों में भी थोड़ी खरीदारी दिखी। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.06 फीसदी की मामूला बढ़त के साथ 16140 पर रहा  वहीं मिडकैप इंडेक्स 0.03 फीसदी घटकर कारोबार करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें