फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में दिखी बड़ी उथल-पुथल, लाल निशान पर निफ्टी, रुपये की सपाट शुरुआत

Mon, 24 Dec 2018 10:04 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में केवल आधे घंटे में ही बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली। अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजार में जारी गिरावट का असर बीएसई पर देखने को मिला। सरकारी शटडाउन से शुक्रवार को अमेरिकी बाजार 3 तक टूट कर बंद हुए हैं। इन ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। बीएसई शुरुआत में गिरावट के साथ तेजी के साथ 35770 अंकों पर खुला। 

विज्ञापन


थोड़ी ही देर में इसमें 77 अंकों तक की गिरावट देखी गई और यह  35683 अंकों तक पहुंच गया। इसमें फिर तेजी दिखी और यह 9.25 मिनट पर 35798 अंकों पर पहुंच गया। 9.30 मिनट पर यह 86 अंकों की तेजी के साथ 35828 अंकों पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स करीब 85 अंक की बढ़त के साथ 35825 के स्तर पर और निफ्टी 12 अंक की तेजी के साथ 10765 पर कारोबार कर रहा है। 

सुस्ती के साथ खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज सुस्ती के साथ शुरुआत की है, रुपया आज 3 पैसे की कमजोरी के साथ 70.18 के स्तर पर खुला है। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपये की बढ़ती मजबूती पर ब्रेक लग गया था। डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 45 पैसे टूटकर 70.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें