शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 353 अंकों की तेजी के साथ 37,311 और निफ्टी 103 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 11029 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।
फार्मा, मीडिया इंडेक्स में तीन तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 24 और निफ्टी के 50 में से 37 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.8 फीसदी की तेजी आई। दूसरी ओर फार्मा इंडेक्स 1.37 फीसदी नुकसान में रहा।
सुबह भी 275 अंकों की तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 275 अंकों की तेजी के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11000 के आंकड़े पर शुरू हुआ।बाजार में इस सकारात्मक तेजी के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वो बयान भी माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि चीन पर लगाए जाने वाले टैरिफ को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। इसका असर अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट पर भी दिखा।