फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Falling: घरेलू बाजार का बुरा हाल, सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 17400 के नीचे

Fri, 23 Sep 2022 01:52 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Falling: निफ्टी 50 बेंचमार्क 1.4% तक टूट गया है और यह दिन के निचले स्तर 17,384.25 के लेवल पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, 30 शेयरों का सेंसेक्स बेंचमार्क 1.35% यानी लगभग 800 अंकों तक लुढ़क कर 58,292.76 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग सेक्टर के 12 शेयरों वाला बैंक निफ्टी बेंचमार्क में भी 1100 अंंकों की गिरावट आ गई है और यह 39,600 के नीचे ट्रेड कर रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू बाजार के इंट्राडे ट्रेड में शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। ग्लोबल मार्केट में मंदी और कुछ स्थानीय कारणों से बाजार में यह गिरावट दिख रही है। इस दौरान निफ्टी 50 बेंचमार्क 1.4% तक टूट गया है और यह दिन के निचले स्तर 17,384.25 के लेवल पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, 30 शेयरों का सेंसेक्स बेंचमार्क 1.35% यानी लगभग 800 अंकों तक लुढ़क कर 58,292.76 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग सेक्टर के 12 शेयरों वाले बैंक निफ्टी बेंचमार्क में भी 1100 अंंकों की गिरावट आ गई है और यह 39,600 के नीचे ट्रेड कर रहा है। 

इसके साथ ही निफ्टी मिडकैप और स्मालकैप बेंचमार्क क्रमशः 1.4% और 1.3% तक गिर गए हैं। बाजार में गिरावट का बड़ा कारण बैंक, वित्तीय सेवाओं और ऑटो कंपनियों से जुड़े स्टॉक्स हैं। आईटी सेक्टर के शेयर भी सपाट ढंग से कारोबार कर रहे हैं। जबकि, फार्मा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में खारीदारी हो रही है जिससे इस सेक्टर के शेयराें में लगभग एक प्रतिशत तक की मजबूती आई है। इससे बाजार को सपाेर्ट मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें