फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: बाजार में मंदी बरकरार, सेंसेक्स 300 अंकों तक फिसला, निफ्टी 17550 के नीचे, रुपया 81 के पार

Fri, 23 Sep 2022 09:30 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुक्रवार को बाजार खुलते समय सेंसेंक्स में लगभग 300 अंकों की गिरावट दिखी। यह फिलहाल 58,834.50 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 62 अंक टूटकर 17,547.10 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बाजार में रुपये में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। रुपया डॉलर के मुकाबले 81 के लेवल को पार कर गया है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल मार्केट के असर से भारतीय बाजार पर मंदी का साया हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी बरकरार है। शुक्रवार को बाजार खुलते समय सेंसेंक्स में लगभग 300 अंकों की गिरावट दिखी। यह फिलहाल 58,834.50 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 62 अंक टूटकर 17,547.10 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बाजार में रुपये में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। रुपया डॉलर के मुकाबले 81 के लेवल को पार कर गया है।  

बाजार में मंदी के डर से अमेरिकी बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी नजर आई। डाऊ जोंस इस दौरान 107 अंक गिरकर 30,077 अंक तो नेस्डैक 153 अंक फिसलकर 11,067 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में भी 0.84 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, एशिया के बाजार में भी कमजोरी दिख रही है। एसजीएक्स निफ्टी 70 अंक टूटकर 17,575 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। डाऊ फ्येचर्स में करीब 50 अंकों की मजबूती है। एफआईआई में लॉन्ग पॉजिशन 34% से घटकर 29% हो गया है। इंडिया VIX में 3% घटकर 18.82 के लेवल पर है।

विज्ञापन


रुपये की गिरावट पर वित्तमंत्री बोलीं- महंगाई को चार प्रतिशत के नीचे रखने की हर कोशिश की जा रही

वहीं इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार महंगाई को चार प्रतिशत के भीतर रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें