फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन पर हरे निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Mon, 10 Jan 2022 03:58 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत होते ही सेंसेक्स 460 अंकों की उछाल के साथ 60,205 पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 120 प्वाइंट की बढ़त के साथ 17,932 पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहा। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में खुलते ही तेजी देखी गई थी। वहीं, बाजार बंद भी हरे निशान पर हुआ। सेंसेक्स जहां 650.98 अंकों की बढ़त के साथ 60,396 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 190.60 अंकों की उछाल आई और यह 18,003 अंकों पर बंद हुआ।

विज्ञापन


बाजार में शुरुआती कारोबार सकारात्मक स्तर पर शुरू हुआ और 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय दिन के उच्चतम स्तर 60,427.36 अंक तक चला गया। अंत में यह 650.98 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,395.63 अंक पर बंद हुआ। ऐसे ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190.60 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,003.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, मारुति सुजुकी, एसबीआई, एल एंड टी, एचडीएफसी और कोटक बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान उठाने वाले शेयरों में विप्रो, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स और पावरग्रिड शामिल हैं। विश्लेषकों के अनुसार, इस सप्ताह से कंपनियों के तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। आईटी कंपनियों और एचडीएफसी बैंक के परिणाम महत्वपूर्ण माने जाने वाले प्रौद्योगिकी और बैंक क्षेत्र की स्थिति को स्पष्ट करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट का रुख रहा। निवेशकों को अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े की प्रतीक्षा है। शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 496.27 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

रुपया बढ़त के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर
वहीं, घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 31 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.15 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 74.03 के उच्चस्तर और 74.21 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में 31 पैसे की मजबूती के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपये का बंद भाव 74.34 प्रति डॉलर था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें