फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर मार्केट में गिरावट के साथ शुरुआत, रुपये में भी दिखी कमजोरी

Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जुलाई महीने और हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोरी के साथ शुरुआत देखने को मिली। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया भी गिरावट के साथ खुला। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 66 अंक गिरकर 35,198 के स्तर पर और निफ्टी 27 अंक की गिरावट के साथ 10,631 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  दिग्गज शेयरों में वेदांता, भारती इंफ्राटेल, ग्रासिम, पावर ग्रिड, यूपीएल, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो और एनटीपीसी 3.1-0.7 फीसदी तक गिरे हैं।

मिडकैप शेयरों में आईडीबीआई बैंक, एम्फैसिस, ओबेरॉय रियल्टी और क्रिसिल 4-1.8 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में 8के माइल्स, एनडीटीवी, एरो ग्रीनटेक और अवंती फीड्स 13.7-4.9 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन


69 के करीब पहुंचा रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे टूटकर 68.90 के स्तर पर खुला है। कल के कारोबार में भी डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा था। कल रुपया 33 पैसे टूटकर 68.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

इस साल 7% से ज्यादा कमजोर हो चुका है रुपया 
रुपये ने बीते साल डॉलर की तुलना में 5.96 फीसदी की मजबूती दर्ज की थी, जो अब 2018 की शुरुआत से लगातार कमजोर हो रहा है। इस साल अभी तक रुपया लगभग 7 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें