फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

410 अंक टूटा सेंसेक्स, ट्रेड वॉर की आशंका से 10 हजार के नीचे बंद हुआ निफ्टी

Fri, 23 Mar 2018 04:08 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 410 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी भी 10 हजार से नीचे फिसल गया। सेंसेक्स 32595 और निफ्टी 117 अंक टूटकर 9978 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ट्रेड वॉर की पूरे दिन रही आशंका
आज की गिरावट में निफ्टी 10,000 के अहम स्तर को तोड़कर नीचे फिसल गया जबकि सेंसेक्स में भी 33,000 का स्तर टूट गया। निफ्टी ने 9,951.9 तक गोता लगाया था जबकि सेंसेक्स 32,483.8 तक लुढ़का था। अंत में निफ्टी 10,000 के करीब आकर बंद हुआ है जबकि सेंसेक्स 32,600 के करीब बंद हुआ है।

हैवीवेट स्टॉक्स में इंफोसिस, एनटीपीसी, कोल इंडिया औऱ पावरग्रिड में बढ़त है। लेकिन एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, मारुति, एचडीएफसी, टीसीएस औऱ एचयूएल लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपये डूबे
बाजार में गिरावट से शुरुआती कारोबार में निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गये हैं। गुरूवार को बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 1,40,87,911.54 करोड़ रुपये था, जो कि गिरकर 1,38,56,504 करोड़ रुपये हो गया।। 

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.4 फीसदी गिरकर 15,694 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 18,474 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी लुढ़क कर 16,801 के स्तर पर बंद हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें