सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में 360 और निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा टूट गया। निफ्टी पर 36 स्टॉक लाल निशान के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 369 अंक गिरकर 35656 पर और निफ्टी 319 लुढ़ककर 10661 पर बंद हुआ।
कंपनियों के खराब तिमाही नतीजों के कारण आईटी और टेक को छोड़कर सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान के साथ गिरावट में बंद हुए। बीएसई में जी एंटरटेनमेंट, रेडिंगटन इंडिया लिमिटेड, डिश टीवी, सन टीवी और क्रॉम्पटन लिमिटेड जबकि एनएसई में जी एंटरटेनमेंट, भारती इंफ्राटेल, टीसीएस, एलएंडटी और कोल इंडिया टॉप गेनर रहे।
हालांकि जीटीवी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में उछाल देखने को मिला। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में 18.88 फीसदी की तेजी के साथ 379 रुपये पर बंद हुआ। जबकि ग्रुप की दूसरी कंपनी डिश टीवी के शेयरों में भी तेजी रही और यह 5.75 फीसदी की बढ़त के साथ 23.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।